शीतलहर की चपेट में दिल्ली, टूटा 10 साल का रिकॉर्ड, 3 डिग्री तक पहुंचा तापमान

By: Pinki Fri, 18 Dec 2020 09:14:06

शीतलहर की चपेट में दिल्ली,  टूटा 10 साल का रिकॉर्ड, 3 डिग्री तक पहुंचा तापमान

हिंदुस्तान के पहाड़ जम चुके हैं। नदी-नाले ठंड से ठहर गए हैं। पहाड़ों पर माइनस डिग्री के टॉर्चर से देश के कई राज्यों में लोगों की परेशानी एकाएक बढ़ गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पारा लगातार गिरता जा रहा है। मौसम विभाग ने माना है कि दिल्ली इस वक्त शीतलहर की चपेट में है। वहीं, ऐसा अनुमान है कि महीने के अंत तक दिल्ली को 2 डिग्री का टॉर्चर भी झेलना पड़ सकता है। दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री नीचे 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान है। दिल्ली में शुक्रवार की सुबह का तापमान 3 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। लगातार गिर रहे तापमान और शीत लहर के कारण आने वाले दिनों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार 'ठंडा दिन' रहा जहां अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री नीचे 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। 'ठंडा दिन' उसे कहते हैं जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम होता है और अधिकतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस कम होता है। पश्चिमी हिमालय से उठीं बर्फीली हवाएं लगातार दिल्ली में चल रही हैं। आयानगर और रिज मौसम स्टेशनों में न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.8 डिग्री सेल्सियस और 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

टूटा 10 साल का रिकॉड

दिल्ली-एनसीआर में आज दर्ज न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री था। दिल्ली में ये इस मौसम का सबसे कम तापमान था। वहीं इसने 10 साल का रिकॉड भी तोड़ दिया। इससे पहले 2011 में 16 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री था। वहीं सफदरजंग अब्ज़र्वटोरी में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया क्योंकि पश्चिमी हिमालय से उठीं बर्फीली हवाएं लगातार दिल्ली में चल रही हैं। आयानगर और रिज मौसम स्टेशनों में न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.8 डिग्री सेल्सियस और 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इस बीच मौसम विभाग की चेतावनी ने दिल्ली वासियों की टेंशन और बढ़ा दी है। विभाग की तरफ से चेतावनी दी गई है कि दिल्ली पर ठंड का टॉर्चर तो अभी बस शुरू ही हुआ है। उसके मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली में दिन में भी जबरदस्त ठंड होगी और शीतलहर चलेगी।

अभी आधा दिसंबर ही बीता है। लेकिन जिस हिसाब से तापमान गिर रहा है उससे पारा कहीं शून्य के करीब न चला जाए।

तापमान 1 डिग्री सेल्सियस तक भी जा सकता है!

बता दे, पिछले साल 28 दिसम्बर को पारा 2.4 डिग्री तक पहुंच गया था, साल 2013 में भी 23 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। यूं तो साल 2014 और 2018 में भी दिसंबर के महीने में पारा 3 डिग्री से नीचे जा चुका है। लेकिन इस बार ठंड जिस हिसाब से पड़ रही है, अनुमान ये भी लगाया जा रहा है कि दिसंबर के आखिरी हफ्ते में तापमान 2 डिग्री से भी नीचे जा सकता है।

आपको बता दे, हिमाचल प्रदेश में केलांग, मनाली और कल्पा में पिछले 24 घंटों में तापमान शून्य से नीचे दर्ज किए जाने के साथ शीत लहर की स्थिति बनी रही। इस बार पहाड़ों पर भी नवंबर महीने में ही बर्फबारी शुरू हो गई थी। वहीं 12 दिसंबर को जबरदस्त बर्फबारी हुई है। वहां से चल रही बर्फीली हवाएं दिल्ली को जमा देने पर तुली हैं। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पहाड़ी राज्य में मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री तक की कमी आई है। मौसम विभाग के मुताबिक लाहौल-स्पीति का प्रशासनिक केंद्र केलांग शून्य से 8 डिग्री सेल्सियस कम तापमान के साथ राज्य का सबसे ठंडा स्थान बना रहा।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com